क्षेत्रीय
21-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। जनपद के हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव बोनई में दहेज को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि अपनी पुत्री का विवाह 19 अप्रैल 2026 को गांव द्वारिकापुर निवासी शिवम पुत्र हरिशंकर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न कराया था। पीड़ित के अनुसार, शादी में लड़के पक्ष की मांग के अनुसार 50 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, होंडा हॉर्नेट मोटरसाइकिल समेत गृहस्थी का पूरा सामान दिया गया था और विवाह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। लेकिन आरोप है कि 20 अप्रैल को विदाई के समय दूल्हे के भाई और जीजा ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार की मांग कर दी। पीड़ित पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए असमर्थता जताई, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी और हंगामे की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया और दुल्हन की विदाई कर दी गई। इस मामले में पुलिस को भी सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 21 अप्रैल 2026