कटिहार, (ईएमएस)। बिहार पुलिस और विशेष कार्य बल (एसआईटी) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी एवं लंबे समय से वांछित अभियुक्त अमलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि अमलेश कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और वह क्षेत्र में कई घटनाओं में संलिप्त रहा है। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को अन्य मामलों के खुलासे की भी उम्मीद है। फिलहाल, पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क तथा अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है। संतोष झा-२१ अप्रैल/२०२६/ईएमएस