क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस)। स्थानीय प्रीतमलाल दुआ सभागृह में मशहूर फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख को समर्पित संगीत कार्यक्रम आए दिन बहार के ... का आयोजन आज 23 अप्रेल को शाम 6.45 बजे से किया जाएगा। संस्था स्वर निनाद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरूआत कर पद्मश्री से सम्मानित होने वाली अभिनेत्री आशा पारेख पर आधारित रहेगा। जिसमें संस्था स्वर निनाद की गायिकाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें स्वरांजलि अर्पित कर रही हैं। आशा पारेख पर आधारित गीतों को डॉ. पुष्पा वर्मा, विद्या कीबे, उर्वशी वागले, शुभदा जोशी, सुजाता जोशी, वृन्दा मुले एवं रमेश पटेल प्रस्तुत करेंगे। - आनंद पुरोहित / 22 अप्रैल 2026