राज्य
सिरोंज (ईएमएस)! सिरोंज संत सुधा सागर इंटरनेशनल स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला योजना समिति के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष श्री पारस तारण उपस्थित हुए। अपने उद्बोधन में श्री तारण ने पृथ्वी मां के बारे में बच्चों को समझाया और बताया कि पृथ्वी मां हे न कि संसाधन।हम सभी का कर्तव्य हे कि हम इसकी रक्षा करने का संकल्प लें। कार्यक्रम में पृथ्वी की रक्षा का संकल्प भी दिलाया गया। ईएमएस/मोहने/ 22 अप्रैल 2026