राज्य
22-Apr-2026


देहरादून (ईएमएस)। उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी से शिष्टाचार भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी। यहां जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी ने कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी ने कहा कि वह सभी से तालमेल व सामंजस्य बना कर कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि हम सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और पत्रकार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा और सभी को साथ लेकर एक दूसरे के हितों के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस अवसर पर उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वर्मा, महासचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट, कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए पदभार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अन्य सदस्य भी शामिल रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/22 अप्रैल 2026