देहरादून (ईएमएस)। रामगंगा नदंी में डूबे एक व्यक्ति के शव को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। यहां चैकी मासी, जनपद अल्मोड़ा से प्राप्त सूचना के अनुसार रामगंगा नदी में एक व्यक्ति के डूबने की जानकारी मिली। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट भिकियासैंण से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति को नदी से मृत अवस्था में बरामद किया गया। इस दौरान एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने बताया कि शव को आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है। टीम के सदस्यों ने बताया कि मृतक की पहचान नेपाल निवासी सुरेश सुनार पुत्र खड़क सुनार, उम्र लगभग 36 वर्ष के रूप में हुई है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/22 अप्रैल 2026