राज्य
22-Apr-2026


देहरादून (ईएमएस)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्ष के खिलाफ डीएवी कॉलेज चैक पर महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी का पुतला फूंका। यहां भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी कार्यकर्ता डीएवी पीजी काॅलेज के चैक पर इकटठा हुई और वहां पर उन्होंने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मातृशक्ति ने कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उनका पुतला फूंककर कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संसद में विपक्षी सांसदों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन न किए जाने का तीव्र विरोध किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के हितों के प्रति उदासीन रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समय-समय पर महिलाओं को गुमराह करने का कार्य किया है, जिससे उसकी नीयत स्पष्ट होती है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि नारी सम्मान का जो करेगा विरोध, जनता देगी उसको करारा जवाब। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा है कि लगातार इस अभियान को जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर मातृशक्ति उपस्थित रही। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/22 अप्रैल 2026