क्षेत्रीय
23-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिणी दिल्ली के कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या में जांच के दौरान हत्यारे घरेलू सहायक राहुल मीणा को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या आरोपी राहुल मीणा को ऑनलाइन गेम खेलने की लत है और वह आसपास के घरों में काम करने वाले अन्य घरेलू कर्मचारियों से बार-बार पैसे उधार लेता था, लेकिन कभी उधार की रकम वापस नहीं करता था। दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वह ऑनलाइन गेम खेलता था और आसपास के घरेलू सहायकों से पैसे उधार लेकर नहीं लौटाता था। यही वजह थी कि उसे काम से निकाल दिया गया। जांच के अनुसार पुलिस को पता चला कि राहुल मीणा को घरेलू सामान लाने में हेराफेरी करने और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद के बाद करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बाद से ही वह बदला लेने का मौका देख रहा था। फिलहाल पुलिस राहुल मीणा का बैकग्राउंड खंगाल रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/24/ अप्रैल /2026