क्षेत्रीय
23-Apr-2026
...


- जल गंगा संवर्धन, पेयजल आपूर्ति, सीवेज परियोजना की निगमायुक्त ने की समीक्षा जबलपुर, (ईएमएस)। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शहर के विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान आयुक्त का रुख स्पष्ट और परिणामोन्मुखी रहा। उन्होंने दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान सहित जल आपूर्ति और सीवेज जैसे बुनियादी कार्यों के परिणाम आगामी 15 दिनों के भीतर जमीन पर दिखने चाहिए। आयुक्त श्री अहिरवार ने शहर की जीवनरेखा जल स्त्रोतों से जुड़ी योजनाओं और कार्यों को लेकर अधिकारियों को कड़े और सकारात्मक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को फील्ड पर रहकर सीधे कार्यों की निगरानी करने को कहा गया है। गुणवत्ता से समझौता नहीं.............. बैठक के दौरान उन्होंने जोर दिया कि कार्य न केवल समय पर पूरे हों, बल्कि उनकी गुणवत्ता भी उच्च स्तर की हो। जल एवं स्वच्छता पर फोकस............. जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के पुनरुद्धार और सीवेज परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए गए, ताकि शहरवासियों को जलभराव और गंदगी से निजात मिल सके। हरियाली और सौंदर्य............ निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने उद्यानों के रखरखाव और शहर के सौंदर्यीकरण की योजनाओं की भी समीक्षा की गई, जिससे जनता को बेहतर सार्वजनिक स्थान मिल सकें।उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य आम नागरिकों के लाभ के लिए धरातल पर उतारना है। ..../ मोनिका / 23 अप्रैल 2026