क्षेत्रीय
23-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। विकास मार्ग पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नीरज के रूप में हुई है। वह मंगलवार रात अपनी मोटरसाइकिल से परिवार के साथ इंडिया गेट घूमने गए थे। देर रात वापस लौटते समय लक्ष्मी नगर के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक दूर जाकर गिरी और नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी सोनम, बेटा हर्षित और बेटी महिमा की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जीटीबी अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित कार चालक की तलाश में जुटी है।