क्षेत्रीय
23-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) वरिष्ठ अधिवक्ता एवं साहित्यकार योगेश जिंदल कि अध्यक्षता में स्थानीय होटल अंगारा के सभागार में मनपसंद कला साहित्य मंच द्वारा हिंदू नववर्ष व अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ गायत्री शर्मा, मनोरमा जोशी, प्रभा तिवारी, विनिता तिवारी, संतोष तोषनीवाल, रंजना शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्मिता लोणकर ने सरस्वती वंदना व भारती दुबे ने वंदे मातरम गायन से की। काव्य गोष्ठी का आगाज डॉ प्रतीक्षा शर्मा के नववर्ष के गीत से हुआ। डॉ अरुणा सर्राफ ने सनातन संस्कृति का महत्व बताया। डॉ. ज्योति शर्मा ने मालवी गीत सुनाया। डॉ. ज्योति सिंह, भुवनेश दशोत्तर ने लघुकथा वाचन किया। आशा शर्मा, कांति तिवारी, सुनीता जिंदल, नीता निदाने, पुष्पा पालीवाल, रंजना शर्मा ने विभिन्न विषयों पर लिखी रचनाओं ने हृदय में प्रेरणा का संचार किया। अंजलि मिश्रा, ऊषा मंडलोई पल्लवी धानोडकर ने आशा भोसले को उनके गीत गाकर श्रद्धांजलि दी। जनार्दन शर्मा ने अपनी हास्य रचना मेरे ससुराल कि पहली होली सुनाकर खूब हंसाया व संचालन भी किया। आभार राजेश पुरोहित ने माना। - आनंद पुरोहित/ 23 अप्रैल 2026