गुरुग्राम (ईएमएस)। गुरुग्राम नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी विरोध के बीच 16 कॉलोनियों में विभाग का बुलडोजर चला। सेवानिवृत्त आईएएस, आईआरएस अधिकारियों समेत आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की गुरुग्राम नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी विरोध के बीच 16 कॉलोनियों में विभाग का बुलडोजर चला। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में आठ टीमों ने यह कार्रवाई की गई। सेवानिवृत्त आईएएस, आईआरएस अधिकारियों समेत आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की तरफ से किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने पांचवें दिन डीएलएफ फेज-एक और फेज-दो में तोड़फोड़ की। करीब चार सौ मकानों के बाहर अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। इन मकान मालिकों ने सीढ़ियां बनाकर, सिक्योरिटी गार्ड का रूम खड़ा करके, किचन गार्डन, ग्रिल और गमले रखकर कब्जा किया हुआ था। बुलडोजर की मदद से इन्हें तोड़ा गया। डीएलएफ फेज-एक के अर्जुन मार्ग स्थित ई ब्लॉक में कुछ महिलाओं ने तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध किया तो महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया। डीएलएफ में एन ब्लॉक, गुलमोहर मार्ग, पी ब्लॉक में भी तोड़फोड़ की गई। एटीपी दिव्या दहिया ने साउथ सिटी-एक और ग्रीनवुड सिटी, एटीपी नवीन बरुआ ने पालम विहार, प्लानिंग असिस्टेंट विमल कुमार ने सुशांत लोक एक के ए-वन और डी ब्लॉक में, एटीपी कुलदीप ने मेफिल्ड गार्डन, निर्वाणा कंट्री, साउथ सिटी-दो, उप्पल साउथ एंड और रोजवुड सिटी में बुलडोजर चलाया। एटीपी राहुल डाबरा ने सुशांत लोक-एक आदि में तोड़फोड़ की। एक हजार मकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया। नई दिल्ली/ईएमएस/23/ अप्रैल /2026