क्षेत्रीय
23-Apr-2026


कटिहार, (ईएमएस)। बिहार की कटिहार पुलिस ने बुधवार दिनांक 22 अप्रैल को जिले भर में व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस द्वारा एक विज्ञप्ति में दी गई है। विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न कांडों में कुल 18 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि 21 अभियुक्तों को जमानती वारंट के तहत पकड़ा गया। शराब से जुड़े मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और हत्या के मामलों में भी एक-एक गिरफ्तारी दर्ज की गई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान 305 लीटर देशी शराब बरामद की गई, वहीं अन्य बरामदगी में 2 अपहृत व्यक्ति और 537 ग्राम गांजा भी शामिल है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 27 लाख 55 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। संतोष झा-२३ अप्रैल/२०२६/ईएमएस