राज्य
23-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर संभाग के स्नातक प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों हेतु “निःशुल्क ऑनलाइन, ऑफलाइन विषय चयन एवं कॅरियर काउंसलिंग” का उद्घाटन करते हुये। डॉ. पंजाबराव चंदेलकर, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर संभाग, जबलपुर ने कहा कि महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन/ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से विषय चयन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं शासन की सभी योजनाओं, प्रवेश संबंधी अन्य जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त होगा। जबलपुर संभाग में इसकी शुरुआत आज से की जा रही है। इस अवसर पर डॉ. पंजाबराव चंदेलकर, अतिरिक्त संचालक द्वारा “निःशुल्क ऑनलाइन/ऑफलाइन विषय चयन एवं कॅरियर काउंसलिंग” का पोस्टर रिलीज किया गया। प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि ऑफलाइन काउंसलिंग हेतु विद्यार्थी संभागीय कार्यालय, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर संभाग, जबलपुर (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल महाविद्यालय जबलपुर) में कार्यदिवस में दोपहर 12 बजे से 04 बजे तक उपस्थित होकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. ज्योति जुनगरे, डॉ. रविश तमन्ना ताजिर, डॉ. जागेश्वर प्रजापति, डॉ. महेन्द्र कुशवाहा, डॉ. उमा भारती धुर्वे, डॉ. तरुणेद्र साकेत, मनोवैज्ञानिक काउंसलर डॉ. उर्मिला शर्मा, डॉ. मधु अवस्थी, डॉ. संघा सिंह, डॉ. प्रज्ञा रामगिरि उपस्थित रही। सुनील साहू / मोनिका / 23 अप्रैल 2026/ 05.44