क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की बेटी हिमायनी पुरी को बाल यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जोड़ते हुए किए गए पोस्ट को हटाने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता कुणाल शुक्ला ने पोस्ट को हटाने के आदेश को रद करने की मांग की है। अदालत ने कुणाल की अर्जी पर हिमायनी पुरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने हिमायनी पुरी से यह भी कहा है कि वे इस मुकदमे में दायर अंतरिम निषेधाज्ञा अर्जी पर कुणाल शुक्ला की ओर से दिए गए जवाब पर अपना जवाब भी दाखिल करें। - नई दिल्ली/ईएमएस/23/ अप्रैल /2026