क्षेत्रीय
23-Apr-2026
...


सागर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज नरयावली विधानसभा क्षेत्र आगमन पर क्षेत्रवासियों द्वारा बुन्देलखण्ड की समृद्ध लोक परंपराओं के अनुरूप भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर ढोल-नगाड़ों एवं रमतूला की गूंज से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। कलाकारों द्वारा आकर्षक वेशभूषा पहने दुलदुल घोड़ी का आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर पारंपरिक संस्कृति की मनोहारी झलक दिखाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर जनसमूह में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखा गया। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, देवरी विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया, बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा,नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक श्री अरुणोदय चौबे, विधायक श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, श्री प्रभुदयाल कुशवाहा, कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। निखिल सोधिया/ईएमएस/23/04/2026