सागर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के विधानसभा नरयावली में आयोजित सांदीपनि स्कूल लोकार्पण समारोह में सांदीपनि स्कूल का लोकार्पण किया। वहीं लगभग 63.41 करोड़ रू. की लागत के निर्माण कार्याे का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 निर्माण कार्य लागत के लगभग 41.20 करोड के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 53 निर्माण कार्य लागत लगभग 22.21 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने सागर जिले के नरयावली में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सांदीपनी विद्यालय नरयावली का निर्माण कार्य 2741.00 लाख रुपए की लागत से किया। जरूआखेड़ा में कौशल विकास आईटीआई में 06 ट्रेड भवन, 60 सीटर बालक छात्रावास तथा 01-एफ, 02-एफ एवं 04-आई टाइप आवास गृहों का निर्माण कार्य 1000.43 लाख रुपए की लागत से किया गया। डुंगासरा में लोक शिक्षण/स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय हाई स्कूल भवन (स्कीम-104) अंतर्गत निर्माण कार्य 147.00 लाख रुपए की लागत से किया गया। जरूआखेड़ा में जनपद पंचायत राहतगढ़ द्वारा सीसी रोड का निर्माण कार्य 25.00 लाख रुपए की लागत से, चांदमऊ में सीसी रोड निर्माण कार्य 25.00 लाख रुपए की लागत से, हनोतापरिक्षित में सीसी रोड निर्माण कार्य 20.00 लाख रुपए की लागत से किया गया। ग्राम पंचायत जेरई में स्टॉप डैम निर्माण कार्य 15.00 लाख रुपए की लागत से तथा लुहारी में स्टॉप डैम निर्माण कार्य 14.99 लाख रुपए की लागत से, लुहारी में पंचायत भवन निर्माण कार्य 14.37 लाख रुपए की लागत से तथा जेरई में आंगनवाड़ी निर्माण कार्य 11.22 लाख रुपए की लागत से, मेहर में घाट निर्माण कार्य 10.00 लाख रुपए की लागत से तथा सेमराहाट में प्राथमिक शाला हेतु सीसी रोड निर्माण कार्य 10.00 लाख रुपए की लागत से किया गया। नरयावली में जनपद पंचायत राहतगढ़ द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य 7.68 लाख रुपए की लागत से, जनपद पंचायत राहतगढ़ के ग्राम जेरई में नाली निर्माण कार्य लगभग 6.00 लाख रुपये की लागत से, ग्राम सेवारा सेवारी में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लगभग 5.00 लाख रुपये की लागत से, ग्राम नरयावली में तालाब के पास पेवर ब्लॉक कार्य लगभग 5.00 लाख रुपये, सीसी रोड निर्माण कार्य लगभग 5.00 लाख रुपये तथा अन्य सीसी रोड निर्माण कार्य लगभग 5.00 लाख रुपये की लागत से, ग्राम जेरई में चौनलिंग कार्य लगभग 5.00 लाख रुपये, बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य (शांतिधाम) लगभग 5.00 लाख रुपये तथा मंगल भवन निर्माण कार्य लगभग 5.00 लाख रुपये की लागत से एवं बिहारीपुरा में जनपद पंचायत सागर द्वारा 04 आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य 38.00 लाख रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण किया गया। वही मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत मकरोनिया बुजुर्ग में शासकीय महाविद्यालय के नवीनीकरण, उन्नयन एवं नवीन निर्माण कार्य लागत लगभग 503.00 लाख रुपये, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद मकरोनिया में विभिन्न स्थानों पर नाला निर्माण कार्य लागत लगभग 460.83 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 3 में व्यवसायिक एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत लगभग 247.25 लाख रुपये, एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय सागर द्वारा औद्योगिक क्षेत्र सिद्धगुवा में ट्रक पार्किंग का कार्य लागत लगभग 135.00 लाख रुपये तथा फायर स्टेशन भवन निर्माण कार्य लागत लगभग 87.00 लाख रुपये। जनपद पंचायत सागर के ग्राम आमेट, खैजराबुधू, गढ़पहरा मुहाल, गिदवानी एवं बम्होरी रेंगुवा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य प्रत्येक लगभग 25.00 लाख रुपये की लागत से, जनपद पंचायत सागर के ग्राम आमेट में पुलिया से वन चौकी तक सीसी रोड निर्माण कार्य लगभग 25.00 लाख रुपये, ग्राम डुंगासरा में स्कूल से पेट्रोल पंप तक सीसी रोड निर्माण कार्य लगभग 25.00 लाख रुपये, जनपद पंचायत सागर के ग्राम बन्नाद में टावर से मेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य लगभग 24.00 लाख रुपये तथा ग्राम बेरखेड़ी सुवंश में प्राथमिक शाला से कचरा प्लांट तक सीसी रोड निर्माण कार्य लगभग 24.00 लाख रुपये की लागत से, ग्राम पामाखेड़ी में शासकीय हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य लगभग 21.00 लाख रुपये तथा ग्राम सिरोंजा में सीसी रोड निर्माण कार्य लगभग 20.00 लाख रुपये की लागत से किया गया। ग्राम मेनपानी में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य लगभग 16.00 लाख रुपये तथा ग्राम खैजराबाग एवं रिछावर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य प्रत्येक लगभग 15.00 लाख रुपये की लागत से, इसी प्रकार ग्राम बन्नाद, डुंगासरा, गुड़ा, लिधौरा खुर्द, पामाखेड़ी, पथरिया जाट आदि में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण कार्य लगभग 15.00 लाख रुपये की लागत से, ग्राम गुड़ा में शेड निर्माण कार्य लगभग 15.00 लाख रुपये की लागत से किया गया। जनपद पंचायत सागर के ग्राम बाछलोन, बड़कुआ, बन्नाद, बिहारीपुरा, चांदवर, गढ़पहरा मुहाल, गुड़ा, कपूरिया, पथरिया जाट, रिछावर एवं सिरोंजा में विभिन्न सीसी रोड, पुलिया एवं स्टॉप डेम निर्माण कार्य लगभग 10.00 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे हैं। जनपद पंचायत राहतगढ़ के ग्राम खेराई में पंचायत भवन निर्माण कार्य लगभग 37.50 लाख रुपये की लागत से, ग्राम बरखेराखुमान में स्कूल से पंचायत भवन तक सीसी रोड निर्माण कार्य लगभग 25.00 लाख रुपये, ग्राम डाबरी में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लगभग 25.00 लाख रुपये, ग्राम बहेरियाशाहनी में मसौसा तक सीसी रोड निर्माण कार्य लगभग 25.00 लाख रुपये, ग्राम हनोतापरीक्षित एवं लुहारी में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य प्रत्येक लगभग 25.00 लाख रुपये की लागत से, ग्राम मेहर में सीसी शांति धाम परिसर निर्माण, खिरियानीखर में सामुदायिक चबूतरा एवं टीनशेड निर्माण, नरयावली में बाउंड्रीवाल एवं टीनशेड निर्माण कार्य प्रत्येक लगभग 10.00 लाख रुपये तथा ग्राम सेमरालह रया एवं ईशुरवारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य प्रत्येक लगभग 5.00 लाख रुपये की लागत से निर्माण किए जा रहे निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, देवरी विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया, बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा,नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक श्री अरुणोदय चौबे, विधायक श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, श्री प्रभुदयाल कुशवाहा, कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। निखिल सोधिया/ईएमएस/23/04/2026