क्षेत्रीय
23-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ सरत्ना चौहान के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमे पोषण पखवाड़े की थीम के अंतर्गत गर्भवती धात्री महिलाओं और नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा एवं स्क्रीन टाइम न्यूनतम करने हेतु अभिभावको को प्रेरित किया गया। पोषण पखवाडा हेतु नोडल डॉ अनुपमा वर्मा द्वारा बताया गया कि जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, आयुष औषधालयों एवं चिकित्सालयों द्वारा अभी तक 125 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है जिसमे 3 हजार से अधिक लाभार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है।। - 23 अप्रैल 2026/ 05.03