लोहरदगा(ईएमएस)।कुड़ू थाना क्षेत्र के चीरी बरवाटोली गांव में गुरुवार की सुबह मकान के सामने निजी जमीन पर लगे इमली पेड़ की डाली काटने के दौरान कटर मशीन से दोनों पैर का नस कटने के कारण अधिक खुन बहाव हो गया। नतीजा इलाज के दौरान मजदुर की मौत हों गई है। बताया जाता है कि चीरी बरवाटोली निवासी शेरू उरांव का पुत्र संदीप उरांव अपने घर के समीप निजी जमीन पर लगे इमली के पेड़ की डाली को कटर मशीन से काट रहा था। इसी बीच डाली आधा कट गया तथा कटर मशीन फंस गया था। जैसें ही कटर मशीन को निकाला मजदुर के हाथ से कटर मशीन अनियंत्रित होकर पैर के पीछे चालू हालत में चला गया तथा दोनों पैर का नस कट गया। जबतक बचाव का कार्य शुरू होता काफी खुन निकल गया था।आनन - फानन में मजदुर को पेड़ से उतारा गया तथा इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर किया गया।इलाज के दौरान लोहरदगा सदर अस्पताल में युवक की मौत हों गई।युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस को सूचना दी गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्मवीर सिंह/23अप्रैल/26