क्षेत्रीय
रामगढ़(ईएमएस)।रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टुपालू घाटी में चदरा का रोल लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक में लदा रोल फोरलेन सड़क के दोनों ओर फैल गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया।इस घटना के कारण घाटी में करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।बताया गया कि सुबह लगभग छह बजे से आठ बजे तक फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और चदरा के रोल को सड़क से हटवाया। फिलहाल यातायात शुरू कर दिया गया है। कर्मवीर सिंह/23अप्रैल/26