क्षेत्रीय
23-Apr-2026
...


फिरोजाबाद (ईएमएस)। नगर में घटयात्रा के साथ तीर्थंकर पंचोत्सव 2026 का श्री महावीर जिनालय विधिवत शुभारम्भ होगया। पाँच दिवसीय महोत्सव में श्री नेमिनाथ प्रभु के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस वास्ते श्री महावीर जिनालय में विशाल पांडाल को राज दरबार की तरह सजाया गया है। तीर्थंकर पंचोत्सव के प्रथम दिन आचार्य सौभाग्य सागर एवं आचार्य सुरत्न सागराचार्य ससंघ के सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन जिनालय जैन नगर से अष्टकुमारियों की भव्यएवं विशाल घटयात्रा निकाली गई। जिसमे सेंकड़ो जिनभक्तों ने शिरकत की। श्री पार्श्वनाथ जिनालय से प्रारम्भ होकर ट्रॉमा सेंटर, सुभाष चौराहा होते हुए श्री महावीर जिनालय पहुंची। जहां पर श्री प्रभु को पाण्डुक शिला पर विराजमान कर इंद्र स्वरुप धारण किये जिनभक्तों ने प्रासुक जल से जिनाभिषेक किया। घटयात्रा में सबसे आगे दो घुड़सवार हाथों में जैन ध्वज लेकर चल रहे थे। उनके पीछे पीछे बेंड बाजों की मधुर ध्वनि पर 108 अष्ट कुमारियां अपने सर पर मंगल कलश लेकर थिरकते हुए चल रहीं थीं। और उनके पीछे दो बग्गीयों पर बालक तीर्थंकर के माता पीता एवं बुआ इतराती हुई बैठी मन ही मन प्रसन्न हो रहीं थीं। उनके बाद आचार्य सौभाग्य सागर एवं आचार्य सुरत्न सागराचार्य अपने संघ में मुनिश्री स्वयंभु सागर गुरुदेव, छुल्लक श्री नित्यम सागर, छुल्लक श्री अध्यान सागर, छुल्लिका श्री सुमार्ग श्री माताजी, छुल्लिका श्री सुआर्या श्री माताजी छुल्लिका श्री सुअथेष्ट श्री माता जी, संघस्थ त्यागी गण ब्रह्मचारी गणेश लाल भैयाजी, सौरभ भैयाजी, ब्राह्मचारिणी माया दीदी, अनुप्रेक्षा दीदी, पूज्य माता जी उषा जैन और भक्तों के साथ चल रहे थे और यात्रा के अंत में श्री प्रभु स्वर्ण रथ पर विराजमान थे। घटयात्रा के श्री महावीर जिनालय पहुँचने के पश्चात दिल्ली से पधारे प्रतिष्ठाचार्य सतीश जैन सरल, स्थानीय प्रदीप जैन द्वारा मन्त्रोंच्चारण के साथ पूर्ण विधि विधान से महोत्सव स्थल पर अशोक जैन, अनुज जैन, अभिषेक जैन, सुशील जैन तुलसी बिहार से ध्वजा रोहण कराया तत्पश्चात् महावीर जिनालय के ट्रष्टि महावीर प्रसाद जैन मुन्ना बाबू परिवार द्वारा लाल फीते की गांठ खोलकर विशाल पांडाल का उद्घाटन किया गया तथा आगरा से पधारे सुरेन्द्र कुमार जैन प्रसिडेंट श्री स्थानक वासी जैन ट्रष्ट द्वारा मंच का उद्घाटन किया गया। उसके बाद स्वर्ण मुकुट और पीत वस्त्र धारण किये दिल्ली से पधारे सोधर्म इंद्र प्रदीप जैन परिवार सहित श्री प्रभु को ढोल नगाड़ों के साथ पांडाल तक लेकर आये तथा श्री प्रभु को पाण्डुक शिला पर विराजमान किया तत्पश्चात् आचार्य श्री के मुख़ाग्र बिंदु से उच्चरित मन्त्रोंचरण के साथ श्री प्रभु का प्रासुक जल से जिनाभिषेक किया। जिनाभिषेक के प्रक्षाल को पांडाल में उपस्थित सेंकड़ों जिनभक्तों ने अपने नेत्रों पर लगाकर स्वयं को धन्य किया। घटयात्रा में मुकेश जैन विभव, डॉ धीरेन्द्र जैन, डेविड जैन, अशोक जैन भदावर, मनोज जैन जे पी, हीरा लाल जैन, संजीव जैन एडवोकेट, मनोज जैन दद्दा, संतोष जैन, जितेंद्र कुमार जैन टाइगर, महेंद्र जैन गुल्ली, निमिष जैन, शैलेन्द्र जैन शैली, अंशुल जैन, नवनीत जैन राजीव जैन रागी, अनिल जैन, नीरज जैन, राजेश जैन, प्रशांत जैन, प्रवीण जैन, विजय जैन एडवोकेट, सतीश सालावाडिया के साथ सेंकड़ों जिनभक्त अपने गुरु के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे। मीडिया प्रभारी आदीश जैन ने बताया कि कल दिनांक 24 अप्रेल को महोत्सव में प्रातः 7 बजे नित्य नियम पूजा के पश्चात् याग मंडल विधान तथा गर्भ कल्याणक की पूजा होगी तथा दोपहर 12 बजे से अष्ट कुमारियां, इन्द्राणीया, एवं सौभाग्यवती महिलाओं का पांडाल से नवीन वेदी तक दिव्य घोष के साथ प्रस्थान होगा, मातृशक्ति संस्कारोत्सव के अंतर्गत तीर्थंकर बालक की माता की गोद भराई की रस्म की जाएगी तथा रात्रि में महाराजा समुद्र विजय का दरबार लगेगा, अष्टकुमारियों द्वारा माता शिवा देवी का श्रंगार, स्वपनो का फलादेश एवं माता को भेंट समर्पण का कार्यक्रम होगा। - ईएमएस