क्षेत्रीय
23-Apr-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। राजधानी रायपुर में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के एक अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि 22 अप्रैल को सूचना मिली थी कि काठाडीह स्थित बीएसयूपी कॉलोनी के एक मकान में गांजा रखा गया है और उसकी बिक्री की तैयारी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की। छापे की कार्रवाई के दौरान मकान में 5 पुरुष और 1 महिला मौजूद मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मो. आरिफ पिता मो. खलील उम्र 32 साल खान मुर्गी हाउस के पास सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेली हाल पता बीएसयूपी कालोनी काठाडीह ब्लॉक 43, म.नं. 14 थाना मुजगहन जिला रायपुर। नसीब खान पिता सकील खान उम्र 29 साल नूरानी चौक धरसींवा थाना धरसींवा जिला रायपुर हाल पता बीएसयूपी कालोनी काठाडीह ब्लाक 43, म.नं. 14 थाना मुजगहन जिला रायपुर। सन्नी छेदईया पिता स्व. राजू छेदईया उम्र 26 साल निवासी नेहरू नगर गुरूगतामल कालोनी वार्ड 49 सौरभ किराया भंडार के पास नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर। प्रीतम विभार पिता बेनु विभार उम्र 18 साल निवासी गांधी नगर वार्ड नं. 48 सुलभ के पीछे कालीबाड़ी गांधी नगर थाना कोतवाली रायपुर। नरगिस फातिमा पति नसीम खान उम्र 26 साल निवासी नूरानी चौक धरसींवा थाना धरसींवा जिला रायपुर। हाल पता - बीएसयूपी कालोनी काठाडीह ब्लाक 43, म.नं. 14 थाना मुजगहन जिला रायपुर और अरूण कुमार सुना पिता अमान सुना उम्र 40 साल निवासी ग्राम उलबा थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर उड़ीसा बताया। तलाशी लेने पर कमरे में पलंग के नीचे रखी बोरी से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछने पर मामला स्पष्ट हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.916 किलोग्राम गांजा और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3.45 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 94/26, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में उड़ीसा के बलांगीर जिले का निवासी अरुण कुमार सुना भी शामिल है, जिससे इस मामले के अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिलते हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है और पूरे नेटवर्क के खिलाफ एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/23 अप्रैल 2026