खेल
मुंबई (ईएमएस)। आईपीएल के एक मैच में संजू सैमसन की दूसरी सेंचुरी की बदौलत चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 208 रन का टारगेट दिया। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। संजू सैमसन ने नाबाद 101 रन की पारी खेली, जो उनके आईपीएल करियर की पांचवीं सेंचुरी भी रही। उन्होंने इस पारी में 10 चौके और 6 सिक्स लगाया। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड ने 22 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन का योगदान दिया। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर को एक-एक सफलता मिली। सुबोध/२३ -०४-२०२६