क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) शहर के थाटीपुर क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मेहरा कॉलोनी निवासी संजय नरवरिया गुरुवार रात बाजार से लौटकर घर आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर देखा तो संजय फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है ।