क्षेत्रीय
शाजापुर (ईएमएस)। जिले के गुंदल्ड़या जोड़ के समीप एक सड़क दुर्घटना सामने आई है, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को संभाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में माकड़ोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कड़ोदिया बामनिया की रहने वाली माया (18) पति दीवान और 17 वर्षीय किशोर अरुण पिता राजू भाई (निवासी कड़ोदिया) घायल हुए हैं। इनके अलावा, गोविन्द पिता रामदयाल गुर्जर को भी चोंटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल पहंुचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। ईएमएस / 24/04/2026