शाजापुर (ईएमएस)। कायस्थ समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्तजी महाराज का प्राकट्योत्सव प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्थानीय लालपुरा स्थित कायस्थ समाज की धर्मशाला में मनाया गया। इस मौके पर समाज की प्रतिभावान बालिका पायलट छवि सक्सेना का सामाजिक स्वागत अभिनंदन किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष व सचिव कायस्थ समाज शाजापुर दीपक निगम ने बताया कि इस दौरान भगवान चित्रगुप्त के मंदिर पर आकर्षक विद्युत साजसज्जा एवं पुष्पसज्जा की गई थी। प्रभुश्री चित्रगुप्तजी का विशेष सामूहिक पूजन अर्चन किया गया इसके पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। साथ ही आने वाले वित्तीय वर्ष को लेकर समाज द्वारा उपयोगी सुझावों एवं नए कायाकल्पों के बारे में विचार किया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज अध्यक्ष सोमप्रकाश श्रीवास्तव वरिष्ठ डॉ. राजेंद्र सक्सेना, नूतन माथुर, शशांक श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना, अजय सक्सेना, मनोहर श्रीवास्तव, दिनेश सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, अरविंद भटनागर, योगेंद्र, पंकज सक्सेना, आशीष सक्सेना, अनिल माथुर, मनोहर श्रीवास्तव, देवी प्रसाद सक्सेना, हेमंत सक्सेना, आलोक माथुर, मयंक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरूष मौजूद थे। ईएमएस / 24/04/2026