क्षेत्रीय
24-Apr-2026
...


शाजापुर (ईएमएस)। शहर में अमानक स्तर की खाद्य सामग्रियों के विक्रय पर रोक लगाने और मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में है। कलेक्टर ऋजु बाफना के कड़े निर्देश और अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने शहर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने देव नारायण दूध भंडार और वृंदावन दूध डेयरी पर कार्रवाई करते हुए घी व दूध के सैंपल लिए। विभागीय जानकारी के अनुसार, विगत खाद्य सुरक्षा दल ने शहर की इन दोनों डेयरियों की जांच की। टीम ने देव नारायण दूध भंडार से घी तथा वृंदावन दूध डेयरी से भैंस के दूध के सैंपल संग्रहित किए। इन दोनों नमूनों को विधिवत सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने और विवेचना के आधार पर ही संबंधितों पर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। ईएमएस / 24/04/2026