* मेन लाइन पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं मुंबई, (ईएमएस)। मध्य रेल, मुंबई मंडल, रविवार दिनांक 26 अप्रैल को हार्बर लाइन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और चुनाभट्टी/बांद्रा खंडों के बीच विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। इससे निम्नलिखित सेवाएं प्रभावित होंगी:- * हार्बर लाइन * सीएसएमटी–चुनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन 11.40 बजे से 16.40 बजे तक और चुनाभट्टी/बांद्रा-सीएसएमटी अप हार्बर लाइन 11.10 बजे से 16.10 बजे तक। सीएसएमटी से वाशी/बेलापुर/पनवेल जाने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं 11.16 बजे से 16.47 बजे तक और सीएसएमटी से बांद्रा/गोरेगांव जाने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं 10.48 बजे से 16.43 बजे तक निलंबित रहेंगी। पनवेल/बेलापुर/वाशी से चलने वाली सीएसएमटी के लिए अप हार्बर लाइन की सेवाएं 09:53 बजे से 15:20 बजे तक और गोरेगांव/बांद्रा से चलने वाली सीएसएमटी के लिए अप हार्बर लाइन की सेवाएं 10:45 बजे से 17:13 बजे तक निलंबित रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच 20 मिनट के अंतराल पर विशेष सेवाएं चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान हार्बर लाइन के यात्री 10:00 बजे से 18:00 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे के माध्यम से यात्रा कर सकते हैं। * सीएसएमटी-कल्याण खंड पर मेन लाइन पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं परिचालित किया जाएगा मध्य रेल प्रशासन ने कहा है कि बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए ये ब्लॉक आवश्यक हैं। इसलिए यात्रियों को इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद है। संतोष झा-२४ अप्रैल/२०२६/ईएमएस