क्षेत्रीय
24-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से शुक्रवार 24 अप्रैल को रात्रि सायंकाल 8 बजे बहोड़ापुर स्थित पुलिस लाइन में सिविल डिफेंस के अंतर्गत ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली, ब्लैक आउट उपाय, आपातकालीन निकासी तथा खोज व बचाव अभियान का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और नागरिक दोनों पूरी तरह तैयार रह सकें। यह मॉकड्रिल नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एहतियाती कदम के रूप में आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी सी बी प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनु बेनीवाल सहित प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एनडीआरएफ का दल, फायरबिग्रेड का दल व स्वास्थ्य विभाग का अमला भी उपस्थित था। मॉकड्रिल के दौरान घटना में घायल हुए लोगों को रेस्क्यू करने, फायर की घटना पर कंट्रोल करने तथा घायलों को उपचार के लिये ले जाने का प्रदर्शन किया गया।