क्षेत्रीय
24-Apr-2026


दमोह (ईएमएस)। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन कल 26 अप्रैल 2026 दिन रविवार को दमोह जिले के 04 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा दोपहर 02.15 से 4.15 बजे तक किया जा रहा है। उक्त परीक्षा में दमोह जिले में 1788 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया आयोग के निर्देशानुसार किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, मोवाईल, धूप का चश्मा, कफलिंक, हाथ के वैण्ड, बंधन धागे, रवर, पैसिंल, व्हाइटनर, बालो का बलेचर, बक्कल, घड़ी, वेल्ट, पर्स, टोपी लाना परीक्षा केंद्र पर वर्जित हैं। साथ ही चेहरे को ढ़क कर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश वर्जित होगा। जिन अभ्यर्थियों को आनलाईन प्रवेश पत्र में उनके फोटो तथा हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं है या अनुपलब्ध है उन्हें आनलाईन प्रवेश पत्र पर विहित स्थान पर अपना फोटो चिपकाकर उसके नीचे हस्ताक्षर करें तथा फोटो आवंटित केंद्राध्यक्ष से सत्यापित कराएंगें तथा फोटो की एक प्रति भी साथ ले जाये, उक्त फोटो के पीछे अपना नाम, आवेदन क्रमांक एवं अनुक्रमांक अंकित करें, अपने साथ आवेदन पत्र की रसीद रखें। परीक्षा केंद्र पर आयोग द्वारा निर्धारित परिचय पत्रों में से किसी एक मूल पहचान पत्र लेकर आएंगे। उन्होंने बताया मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में आयोग द्वारा नवीन थ्री लेयर सुरक्षा ओर फ्रिस्किंग प्रक्रिया लागू की गई है। उक्त प्रक्रिया के तहत भर्ती प्रक्रिया को मजबूत करने और कदाचार की संभावना को समाप्त करने के लिए परीक्षा प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी (वायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, ताइव सीसीटीवी निगरानी, एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी) की जायेगी जिस हेतु Innovatiview India Limited नई दिल्ली को नियत किया गया है। इसके लिए परीक्षार्थी के लिए परीक्षा केन्द्र पर 90 मिनट (डेढ घंटे) पूर्व उपस्थित होगे। आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कार्य के लिए अधिकृत अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को प्रवेश नही दिया जायेगा। आयोग द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र की उडनदस्ते के साथ वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। समस्त परीक्षा केंद्रो पर कानून व्यवस्था वनाये रखे जाने हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारी तथा पुलिस बल की डयूटी लगाई गई हैं। दिव्यांग परीक्षार्थियों जिन्हें लेखन सहायक (राईटर) की आवश्यकता होगी, वह अपनी संपूर्ण जानकारी गय दस्तावेजों एवं घोषणा पत्र सहित यथासंभव परीक्षा दिवस के एक-दो दिन पूर्व संबंधित परीक्षा केंद्राध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी ताकि नियमानुसार लिखित परीक्षा अनुमति प्रदान की जा सकें। म.प्र.लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा सागर संभाग के लिए संभागीय पर्यवेक्षक के रूप में सेवानिवृत्त IAS महेन्द्र सिंह भिलाला, मो.न. 9425093588 को नियुक्त किया गया है। परीक्षा हेतु जिला कार्यालय दमोह के कक्ष क्रमांक 52 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07812-222029 हैं। परीक्षा में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए म.प्र.लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा जारी निर्देशों का भली भांति अध्ययन किया जाये। ईएमएस / 24/04/2026