दमोह (ईएमएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुदान अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह में बहुउपयोगी वाहन हेतु संविदा आधार पर वाहन चालक के एक पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन 08 मई 2026 को सायं 5 बजे तक आहूत किये गये हैं। वाहन चालक की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष तक मानदेय 12 हजार रूपये प्रतिमाह देय होगी। वाहन चालक के लिये आर्हताएं मान्यता प्राप्त संस्था से 10 वीं कक्षा पास, वैध ड्राईविंग लाईसेंस, समस्त प्रकार के वाहनों को चलाने का अनुभव होना चाहिये, ऐसे अभ्यर्थी जो योग्य मैकेनिक हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी। आवेदन का प्रारूप एवं नियम शर्ते जिला न्यायालय दमोह की वेबसाइट http;//damoh.dcourts.gov.in एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय दमोह के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकेगी। ईएमएस / 24/04/2026