दमोह (ईएमएस)। जिला अंतर्गत विभिन्न प्रशासनिक इकाईयों के गठन, परिसीमन के लिये राज्य शासन ने निर्धारित प्रारूप में जानकारी चाही है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों से आयोग के निर्देशानुसार नवीन प्रशासनिक इकाईयों के गठन के लिये अतिरिक्त प्रारूप के अनुसार कार्य सुविधा की दृष्टि से पोर्टल पर दिये गये प्रश्नावली अनुसार जानकारी भेजने के साथ दिये गये प्रारूप में अतिरिक्त जानकारी की पूर्ति कर एवं गठन के पक्ष में अन्य संबंधित जानकारियों के साथ प्रस्ताव आयोग को प्रेषित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है जिला स्तर से किसी भी प्रस्तावित प्रशासनिक इकाई के गठन का प्रस्ताव प्रेषित करते समय दिये गये प्रारूप में जानकारी भी प्रेषित किया जाना सुनिश्चित किया जाये। ईएमएस / 24/04/2026