क्षेत्रीय
24-Apr-2026


दमोह (ईएमएस)। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी आज 25 अप्रैल को अपराहृ 04:30 बजे माड़नखेडा एवं श्री शिव शक्ति एकादश महायज्ञ व श्रीमद् भागवत महापुराण में शामिल होंगे। आप शाम 05 बजे माड़नखेड़ा से खर्राघाट (हरदुआ हाथीघाट) प्रस्थान करेंगे और 05:30 बजे खर्राघाट धाम एवं पर्यटन विभाग द्वारा धाम का विकास एवं सौन्दर्यकरण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यमंत्री श्री लोधी शाम 06:30 बजे जबेरा के वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ईएमएस / 24/04/2026