क्षेत्रीय
24-Apr-2026


तेंदूखेड़ा नगर में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी के माध्यम से खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र एवं खाद्य सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर का किया गया आयोजन दमोह (ईएमएस)। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी की सहायता से दमोह शहर में जिला चिकित्सालय स्थित कैंटीन एवं रसोई घर में तैयार भोजन, नाश्ता, आलूबंडे, समोसा, लस्सी, पोहा, बालूशाही, दही, गुड, मसाले, छाछ, रोटी, दाल, चावल, गुड लड्डू ,दलिया सहित अन्य तैयार एवं कच्ची खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई। इसी तरह तेंदूखेड़ा नगर में विभिन्न किराना दुकानों में बिक रही खाद्य सामग्री की मौके पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी के माध्यम से जांच की गई। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी के माध्यम से समस्त उपभोक्ताओं एवं खाद्य व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं खाद्य सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित खाद्य व्यापारियों के मौके पर खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन ऑनलाइन जमा करवाए गए। ईएमएस / 24/04/2026