खेल
24-Apr-2026


बेंगलुरु (ईएमएस)। गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 206 रन का टारगेट दिया। सीजन के 34वें मुकाबले में बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 205 रन बनाए। सुदर्शन ने 100 रन की पारी खेली, जो उनका आईपीएल में तीसरा शतक रहा। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 32 रन बनाए। जेसन होल्डर 10 बॉल पर 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला। सुबोध/२४ -०४-२०२६