नरसिंहपुर, (ईएमएस)। ग्रीष्म ऋतु के तापमान में अत्याधिक वृद्धि को देखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई अनुदान प्राप्त संबद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत प्री-प्रायमरी से कक्षा 5 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के अनुमोदन उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर ने जारी किया है। ग्रीष्म ऋतु के तापमान में अत्याधिक वृद्धि के कारण छात्र- छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। जबकि शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यालय कार्य संपादित करेंगे। श्री मेरावी/ 24 अप्रैल 2026