क्षेत्रीय
24-Apr-2026


नरसिंहपुर, (ईएमएस)। तहसील भवन साईंखेड़ा में जनगणना संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह शामिल हुई। यह प्रशिक्षण तीसरे चरण के अंतर्गत संचालित हो रहा है, जिसमें लगभग 100 कर्मचारी भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण में कुल 4 मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा 178 प्रगणक एवं 32 सुपरवाइजर शामिल हैं। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली जनगणना की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जनगणना के महत्व एवं प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे पूरी जिम्मेदारी एवं प्राथमिकता के साथ संपन्न किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी गणनाकर्ताओं एवं सुपरवाइजर्स को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग करते हुए जनगणना कार्य को त्रुटिरहित एवं समय-सीमा में पूर्ण करें। प्रशिक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, जनगणना चार्ज ऑफिसर श्री अतुल श्रीवास्तव, फील्ड ट्रेनर्स श्री पवन राजोरिया, श्री मनीष शंकर तिवारी, श्री प्रशांत राय, श्री संतोष श्रीवास, श्री भागीरथ प्रसाद मौजूद थे। श्री मेरावी/ 24 अप्रैल 2026