खेल
25-Apr-2026
...


हरारे (ईएमएस)। 12 जुलाई से इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्वकप महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी के लिए जिम्बाब्वे की टीम पाकिस्तान दौरे पर जाएगी। यह पहली बार होगा जब जिम्बाब्वे की महिला टीम पाक का दौरा करेगी। इसे दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में एक नया दौर शुरु होगा। इस दौरे से जहां दोनो टीमों को अभ्यास का अवसर मिलेगा। वहीं महिला क्रिकेट के वैश्विक विकास में भी इससे सहयोग मिलेगा।इस दौरे में जिम्बाब्वे तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और इतने ही टीम 20 मुकाबले खेलेगी। सभी मैच पाकिस्तान के कराची स्थित प्रतिष्ठित नेशनल बैंक स्टेडियम में खेले जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, जिम्बाब्वे की टीम 29 अप्रैल को कराची पहुंचेगी। इसके बाद, 3 मई से एकदिवसीय मैचों के साथ दौरे की आधिकारिक शुरुआत होगी। एकदिवसीय सीरीज के बाद, 12 मई से तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरु होगी। इससे दोनो ही टीमों को खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपनी क्षमताओं को आंकने का अवसर मिलेगा। पिछले कुछ समय से लगातार खराब प्रदर्शन से परेशान पाक टीम के लिए भी यह सीरीज तैयारी के लिहाज से बेहद अहम रहेगा। जो 12 जून से शुरू होगी। घरेलू हालातों में एक अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ खेलना, टीम को अपनी रणनीति को परखने, विभिन्न खिलाड़ियों को आजमाने और विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी लय हासिल करने का बेहतरीन अवसर होता है। इसके अलावा पाकिस्तान की महिला टीम विश्व कप से पहले आयरलैंड का भी दौरा करेगी, जहां वह मेजबान टीम और वेस्टइंडीज के साथ मिलकर एक टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेगी। यह व्यस्त कार्यक्रम निश्चित रूप से टीम को बड़े मंच के लिए तैयार करने में मदद करेगा। गिरजा/ईएमएस 25 अप्रैल 2026