खेल
25-Apr-2026
...


बेंगलुरु (ईएमएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने कहा है कि उनकी टीम इस सत्र में आगे भी आक्रामक रणनीति से ही खेलती रहेगी। बोबाट ने कहा कि कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम जिस प्रकार से आगे बढ़ रही है उससे हम सभी उत्साहित हैं। कप्तान टीम की सभी योजनाओं को बेहतर तरीके से अमल में लाने में सफल हुए हैं। बोबाट ने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी निडर होकर खेल रहे हैं और इसी कारण टीम को आगे भी सफल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि हम आक्रामक क्रिकेट ही खेलते रहेा मैं चाहता हूं कि हम साहसी बनें। बोबाट ने विशेष रूप से उन अवसरों पर ध्यान देने को कहा है जब साहस की सबसे अधिक जरुरत होती है। उनके अनुसार, ऐसे मौकों पर साहसी बनें जब सच में हिम्मत की जरूरत हो। जब मैच दांव पर लगा हो या हालात थोड़े कठि हो जाएं, अगर हम हर दौर में आक्रामक और साहसी बने रहें तो मुझे लगता है कि हम वैसा ही खेलेंगे जैसा हम खेलना चाहते हैं। यह टीम को हर प्रकार के हालातों में चाहे वह दबाव भरे हो या चुनौतीपूर्ण, अपनी स्वाभाविक आक्रामक शैली से न हटने को प्रेरित करता है। बोबाट ने पाटीदार को इस आक्रामक सोच का एक प्रमुख उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि पाटीदार टीम की रणनीति पर बने रहे हैं और मैदान पर लगातार आक्रामक तरीके से फैसले लेते रहे हैं। उन्होंनें कहा, हम अपनी रणनीति में आक्रामक तरीकों को प्राथमिकता देते हैं पर मैदान पर रजत को अपने फैसले स्वयं लेते हैं और वह इसमें काफी कुशल हो गये हैं। । पाटीदार की सबसे बड़ी खासियत उनका शांत स्वभाव है जिससे उनपर दबाव नहीं पड़ता है।। जब हालात थोड़े मुश्किल हो जाते हैं तो वह शांत रहने और अपनी सोची हुई योजनाओं पर टिके रहते हैं। बोबाट ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि बल्लेबाजी में पाटीदार का यह शांत और आक्रामक स्वभाव उन्हें आगे बढ़कर टीम की अगुवाई करने में बहुत अच्छा बनाता है। गिरजा/ईएमएस 25 अप्रैल 2026