भोपाल,(ईएमएस)। मध्य प्रदेश में रबी सीजन के दौरान मजदूरों की कमी का असर अब फसलों के रकबे पर साफ दिखाई देने लगा है। वर्ष 2025-26 में चना, राई-सरसों और गन्ने का रकबा पिछले वर्ष 2024-25 की तुलना में तेजी से घटा है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार दलहन और तिलहन फसलों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। किसानों का कहना है कि कटाई के समय पर्याप्त मजदूर नहीं मिल पाने के कारण वे इन फसलों की बुवाई से बच रहे हैं। फसल कटाई के लिए मशीनों की सीमित उपलब्धता भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है, खासकर चना और सरसों जैसी फसलों में। सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य और अन्य प्रोत्साहनों के बावजूद उत्पादन में गिरावट देखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि श्रम संकट और यंत्रीकरण की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले वर्षों में उत्पादन पर और गंभीर असर पड़ सकता है। एसजे/26अप्रैल26