व्यापार
25-Apr-2026
...


- होरमुज तनाव से ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर पार, नोएडा, गुरुग्राम व पटना में बढ़ी कीमतें नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें फिर उछल गई हैं। ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जिसका असर भारत के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर दिखने लगा है। शनिवार को जारी नई कीमतों के अनुसार नोएडा में पेट्रोल 2 पैसे महंगा होकर 94.90 रुपए और डीजल 3 पैसे चढ़कर 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गया। गुरुग्राम में पेट्रोल 52 पैसे बढ़कर 95.65 रुपए और डीजल 50 पैसे बढ़कर 88.10 रुपए लीटर पर पहुंच गया। वहीं पटना में भी पेट्रोल 11 पैसे (105.59 रुपए) और डीजल 10 पैसे (91.82 रुपए) महंगा हुआ है। हालांकि, देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड 105.30 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 94.40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। सतीश मोरे/25अप्रैल ---