राज्य
25-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) सामाजिक संस्था चिराग फाउंडेशन ने एक मानवीय पहल करते सड़कों पर मेहनत कर रहे ठेला चालकों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए गमछा वितरण अभियान चलाया। संस्था पदाधिकारियों के अनुसार शहर में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी रोजी-रोटी के लिए दिनभर सड़कों पर धूप में काम करने वालों को आती है। सिर और चेहरा ढंका रहने से उन्हें लू का खतरा कम हो जाता है। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा सूती गमछे बांटे गए। इस दौरान विभिन्न चौराहों और बाजारों में संस्था सदस्यों ने ठेला चालकों को गमछे पहनाए तो उनके चेहरे पर खुशी नजर आई। आनंद पुरोहित/ 25 अप्रैल 2026