राज्य
25-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) सरकारी जमीन पर बहुमंजिला इमारत निर्माण की शिकायत को लेकर इन्दौर नगर निगम द्वारा जारी नोटिस ने ही निगम की लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना कार्यप्रणाली को उजागर करके रख दिया है। मामला गुरमीत नगर स्थित एक बहुमंजिला इमारत का है जिसको लेकर स्थानीय पार्षद ने ही निगमायुक्त को जनसुनवाई के दौरान शिकायत की थी कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर इस बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया गया है। पार्षद की शिकायत पर जांच शुरू करते जोन 13 के भवन अधिकारी आनंद रैदास ने बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि निर्माण की स्वीकृति संबंधी दस्तावेज नगर निगम के रिकॉर्ड में नहीं पाए गए, इसलिए तीन दिन में वैध दस्तावेज, स्वीकृत नक्शा आदि के साथ प्रस्तुत हों। निगम के इस नोटिस के बाद बिल्डर लाबी का कहना है कि मकान नियम संबंधित दस्तावेज निगम के पास नहीं है परन्तु जिस जमीन पर यह बहुमंजिला इमारत बनाई गई है उस जमीन का रिकार्ड और दस्तावेज तो निगम एवं अन्य विभागों के पास तो है ना नोटिस उसकी अनुसार वैध अवैध निर्माण का दे मूल दस्तावेजों की मांग की जानी चाहिए थी। पूरे शहर में निगम की इसी तरह की कार्यप्रणाली के चलते अवैध निर्माण और कब्जे हो रहे हैं। बता दें कि पहले से ही बगैर पाइप डाले पाइप डालने के भुगतान, बग़ैर सड़क बनाएं सड़क बनाने के भुगतान सहित विभिन्न उपलों घोटाले से घिरी निगम अब इस तरह के नोटिस के बाद अपनी रिकार्ड को लेकर कटघरा में है। आनंद पुरोहित/ 25 अप्रैल 2026