क्षेत्रीय
25-Apr-2026
...


- विधायक अमर अग्रवाल का हुआ भव्य आत्मीय स्वागत बिलासपुर (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘बस्ती चलो अभियान’ के तहत बिलासपुर के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अमर अग्रवाल ने शुक्रवार को बिलासपुर नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया। अपने दौरे के दौरान विधायक ने वार्ड 16 तुलजा भवानी परिसर से अभियान का श्रीगणेश किया, जिसके बाद वे निरंतर वार्ड 21 मानिकपुरी भवन (मिनी बस्ती), वार्ड 67 संत नामदेव भवन, वार्ड 66 सामुदायिक भवन नूतन चौक, वार्ड 69 आर.टी.एस. कॉलोनी दुर्गा पंडाल, वार्ड 44 शंकर नगर स्थित रामायण भवन, वार्ड 38 टिकरापारा स्थित महाराष्ट्र मंडल, वार्ड 36 दयालबंद, वार्ड 23/26 पटेल समाज भवन और वार्ड 25 में आयोजित बैठकों में शामिल हुए। फूल-मालाओं से हुआ आत्मीय स्वागत, योजनाओं पर हुई चर्चा दौरे के दौरान हर वार्ड में क्षेत्रीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं ने विधायक अमर अग्रवाल का तिलक लगाकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान श्री अग्रवाल ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी आज देश के हर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार का सुरक्षा कवच बन चुकी है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और आवास योजना जैसी नीतियों ने समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। जनसमस्याओं का सुना दुख-दर्द, त्वरित निराकरण का दिया भरोसा संवाद के दौरान वार्डवासियों ने स्थानीय समस्याओं से संबंधित विषयों को विधायक के समक्ष रखा। श्री अग्रवाल ने संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक व्यक्ति की बात सुनी और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि बिलासपुर के हर वार्ड को आदर्श वार्ड बनाना है। वार्डवासियों ने भी प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाते हुए भाजपा के प्रति अपना पूर्ण समर्थन और विश्वास जताया। इस सघन दौरे में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय पार्षद और क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं ब?ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मनोज राज 25 अप्रैल 2026