क्षेत्रीय
25-Apr-2026
...


बस्ती (ईएमएस)। अखिल ब्रह्माण्ड नायक श्री राम जी के राज्याभिषेक महोत्सव अवसर पर तुलसी स्मारक भवन में श्री श्री 108 गोपाल दास कैलाशी श्री राम कुटीरम बाग विजेसर, कन्नी गंज श्री धाम अयोध्या के नेतृत्व में कैलाश मानसरोवर यात्रियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। बस्ती से कैलाशी सरदार कुलवेन्द्र सिंह, अभिनव पान्डेय, ई. राजेश श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव आदि सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैलाश मानसरोवर यात्रा सेवा समिति लखनऊ के अध्यक्ष कैलाशी के.क.े सिंह अध्यक्ष कैलाशी आशुतोष अग्रवाल एवं अलग अलग जनपदों से कैलाश की यात्रा करने वाले शामिल रहे। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा भोलेनाथ बाबा के भजनों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। .../ 25 अप्रैल /2026