क्षेत्रीय
25-Apr-2026
...


- आरोपियो ने रुम बुक किया, बहाने से कमरे में बुलाकर की ज्यादती - बाद में महिला सहित दोनो युवको ने पीड़िता को अगवा कर की मारपीट - आरोपी महिला ने पीड़िता रिसेप्शनिस्ट को दी धमकी- मेंरे बॉयफ्रेंड से दूर रहना - सूचना मिलने पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैस कर युवती को किया बरामद भोपाल(ईएमएस)। नये शहर के कोलार थाना इलाके में एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने वाली युवती के साथ आरोपी महिला द्वारा अपने बेटे और बेटे के दोस्त से उसी होटल में रेप कराये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी महिला इसी होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट है। उसने अपने बेटे और बेटे के दोस्त के साथ योजना बनाते हुए पहले दोनो को होटल भेजा और रूम बुक कराया। रुम में जाने के बाद आरोपी बेटे और उसके दोस्त ने रूम में पानी न आने की समस्या बताई। जब पीड़ित युवती कमरे में पानी चेक करने पहुंची तब आरोपियो ने उसे होटल के कमरे में ही बंधक बनाकर बारी-बारी से उसके साथ ज्यादती कर डाली। इसके बाद आरोपी पूर्व रिसेप्शनिस्ट महिला होटल के कमरे में पहुंची और पीड़िता को घटना के संबंध में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं महिला ने दोनों युवकों की मदद से पीड़िता को होटल से जर्बदस्ती अगवा किया तीनो उसे स्टेशन बजरिया इलाके में ले गये और यहॉ पीड़िता के साथ मारपीट की गई। आरोपी महिला ने पीड़िता से कहा कि मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो। बताया गया है कि आरोपी और पीड़ित महिलाओं का एक होटल मालिक से अफेयर है, जो इन दिनों शहर से बाहर है। पीड़िता और होटल मालिक की फोन पर बातचीत होती है। - रात के समय किया था रुम बुक थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की बीकॉम करने के बाद वह एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह होटल में ड्यूटी पर थी। उसी समय आरोपी बिट्टू और एक अन्य युवक के साथ होटल पहुंचा। होटल में ठहरने का कहते हएु आरोपियों ने होटल में कमरा दिखाने के लिए कहा। पीड़िता कमरा दिखाने उनके साथ गई। थोड़ी देर बाद आरोपियों ने पीड़िता से पानी न आने की शिकायत की। पीड़िता जब चैक करने के लिये कमरे में पहुचीं तब दोनो ने उसे बंधक बना लिया, आरोपी बिट्टू ने उसके साथ रेप किया और उसके दोस्त ने उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। - बाद में आई महिला ने धमकी दी, अगवा कर पीटा थोड़ी देर बाद कमरे में इसी होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट विनिता आ गई उसने पीड़िता से बात करते हुए युवक को बेटा जबकि बिट्टू को बेटे का दोस्त बताया। साथ ही उसने धमकी दी की वह आज के बाद उसके बॉयफ्रेंड (होटल मालिक) से दूर रहे। इसके बाद तीनो उसे दो पहिया वाहन से जर्बदस्ती अपने साथ बजरिया इलाके में ले गये और वहॉ जमकर मारपीट की। - मोबाइल लोकेशन ट्रैस कर पुलिस ने पीड़िता को दस्तयाब किया इधर होटल में हुई घटना से घबराये होटल स्टॉफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की तलाश के लिये उसके मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे स्टेशन बजरिया इलाके से बरामद किया। पुलिस ने बताया की आरोपियों की धमकी और डर से पीड़िता पहले कुछ बताने को तैयार नहीं हुई। थाने लाकर उसकी काउंस्लिंग कराई गई जिसक बाद उसने आरोपिया की सारी करतूत पुलिस को बताई। शनिवार अलसुबह पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियो के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने, अपहरण कर मारपीट करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी महिला विनिता को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस कार्यवाही की भनक लगते ही दोनो युवक फरार हो गये। थाना पुलिस का कहना है की पुलिस की दो टीमें आरोपियो की धरपकड़ के प्रयास में जुटी हैं। वहीं विनिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जुनेद / 25 अप्रैल