- तीन साल पहले की घटना, एक साल पहले की थी शिकायत - लंबी जॉच के बाद अब दर्ज हुई एफआईआर भोपाल(ईएमएस)। शहर के ऐशबाग थाना इलाके में जिम में रकम इंवेस्ट कर मोटा मुनाफा पाने का झांसा देकर शातिर आरोपी ने एक व्यक्ति से 32 लाख रुपए की ठगी कर ली। जालसाजी की वारदात करीब साल पहले की है। इसकी शकिायत फरियादी ने एक साल पहले थाने में की थी, जिसकी लंबी जॉच जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले कबीश माहेश्वरी ने लिखित शिकायती आवेदन देते हुए बताया था की वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। साल 2022 में उनकी पहचान शुभम गुप्ता से हुई थी। जल्द ही उनकी पहचान करीबी दोस्ती में बदल गई। शुभम ने उसे झांसा देते हुए कहा कि वह जिम खोलना चाहता है, और अगर वो भी जिम के काम में रकम लगाता है, तो उसे कम समय में काफी मौटा मुनाफा होगा। फरियादी के रुची लेने पर शुभम ने उससे कहा की इसके लिए उसे करीब 32 लाख रुपए का निवेश करना होगा। शातिर दोस्त की बातों में आकर कबीश ने उसे 32 लाख रुपए दे दिए। पैसा लेने के बाद ना तो आरोपी ने कोई जिम खोला और ना ही काफी दबाव बनाने पर उसकी रकम वापस की। अधिक दबाव बनाने पर आरोपी उसे धमकाने लगा। इसके बाद परेशान फरियादी पुलिस के पास पहुचां, आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी शुभग गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये हैं। जुनेद / 25 अप्रैल