क्षेत्रीय
25-Apr-2026
...


- पैतृक जमीन का विवाद, परिजन संदेह के घेरे में जबलपुर, (ईएमएस)। बरगी थानांतर्गत पुलघाट के समीप एक निर्माणाधीन मंदिर परिसर में सुनियोजित तरीके से मंदिर के पुजारी तारापुरी महाराज की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी| सुबह मंदिर के पास बनी कुटिया में उनकी रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर बरगी पुलिस मौके पर पहुंची, जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि पुजारी तारापुरी महाराज के शरीर में 6 गहरे घाव के निशान पाए गए, जिससे यह साफ हो गया है कि उनकी हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। मजदूरों ने देखी लाश............ शनिवार की सुबह घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब निर्माणाधीन मंदिर में मजदूर काम करने पहुंचे। पुजारी रोज की तरह बाहर नहीं दिखे तो मजदूरों को शंका हुई| उन्होंने कुटिया के अंदर जाकर देखा तो तारापुरी महाराज मृत अवस्था में पड़े थे। उनका शव खून से रक्तरंजित हुआ था, मजदूरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर संघर्ष के संकेत मिले ....... घटना स्थल पर जांच पर पुलिस ने मौके पर पाया कि हमलावरों और मृतक के बीच हाथापाई के बीच संघर्ष हुआ| इस दौरान एक घड़ी भी नीचे गिरी जो बाईक में फसी हुई थी| यही घड़ी जांच का अहम सुराग माना जा रहा है| हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि यह घड़ी साधु की है या हमलावरों की थी। घटना स्थल का पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ निरीक्षण किया| जमीन विवाद बना वजह?........ प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि तारापुरी महाराज मूल रूप से सिवनी जिले के ईश्वरपुर गांव के रहने वाले थे। वहां उनकी करीब चार एकड़ जमीन है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। इसी जमीन को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। और एक दिन पहले ही इस जमीन के विवाद के मामले में सिवनी में पेशी करने के बाद तारापुरी पहुंचे थे। पुलिस इस कड़ी को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है और सिवनी में परिजनों व परिचितों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। साथ ही मंदिर क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। सुनील साहू / मोनिका / 25 अप्रैल 2026/ 03.33