क्षेत्रीय
25-Apr-2026
...


- 100 दिनों का निर्बाध विद्युत उत्पादन जबलपुर, (ईएमएस)। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत एक नई ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता के साथ करते हुए संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 2 ने 24 अप्रैल 2026 को लगातार 100 दिनों तक निर्बाध विद्युत उत्पादन कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह इकाई 14 जनवरी 2026 से सतत संचालन में है और इस अवधि के दौरान इसके प्रदर्शन ने तकनीकी दक्षता और परिचालन उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित किए हैं। विश्वसनीयता के रिपोर्ट कार्ड में अव्वल.......... इस उपलब्धि के दौरान इकाई ने 92.03 प्रतिशत का प्लांट उपलब्धता कारक एवं 80.65 प्रतिशत का प्लांट लोड फैक्टर बनाए रखते हुए अव्वल स्तर की विश्वसनीयता और दक्षता का प्रदर्शन किया है। सशक्त हो रही विश्वसनीयता.......... कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संपूर्ण टीम को हार्दिक बधाई देते हुए उनके समर्पण, अनुशासन और पेशेवर दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां हमारे उद्देश्य को और अधिक सुदृढ़ बनाती हैं और राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में कंपनी की विश्वसनीयता को और अधिक सशक्त करती हैं। उन्होंने टीम को भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करने हेतु प्रेरित किया। डायरेक्टर टेक्निकल सुबोध निगम ने संजय गांधी ताप विद्युत गृह के कार्यपालक निदेशक (उत्पादन) एच. के. त्रिपाठी एवं उनकी संपूर्ण टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। सुनील साहू / मोनिका / 25 अप्रैल 2026/ 04.25