क्षेत्रीय
25-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। लोकनिर्माण विभाग जबलपुर में प्रभारी कार्यपालन यंत्री संभाग क्रमांक 2 में पदस्थ शिवेंद्र सिंह को राज्य सरकार द्वारा लोक निर्माण भवन शाखा अधीक्षण यंत्री के रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शनिवार को शिवेंद्र सिंह द्वारा अधीक्षण यंत्री का कार्य भार ग्रहण कर लिया गया| इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, अनुज तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी, नितिन सेलेट, गुलाब कोस्टा, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, राजाराम डेहरिया, भूपेंद्र रघुवंशी, जी पी द्विवेदी, अरविंद साहू ने उन्हें पुष्प गुच्छ सौंपकर बधाइयां दी| सुनील साहू / मोनिका / 25 अप्रैल 2026/ 05.28